17 अप्रैल, 1927 को बलिया जिले के इब्राहिम पट्टी गाँव में जन्म।
पिता रू सदानंद सिंह, माँ रू द्रौपदी देवी। 1945 में द्विजा देवी से विवाह। 1947 में माँ का निधन।
आरंभिक शिक्षा गाँव में। 1949 में बलिया के सतीशचंद्र कॉलेज से बी.ए.। 1951 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीतिशास्त्र से एम.ए.। इसी वर्ष शोध-कार्य के दौरान आचार्य नरेंद्रदेव के कहने पर बलिया जिला सोशलिस्ट पार्टी के मंत्री बने। 1955 में प्रदेश सोशलिस्ट पार्टी के महामंत्री। 1962 में राज्यसभा के लिए चुने गये। 1964 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 1967 में कांग्रेस संसदीय दल के मंत्री। 1969 से कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य। 1972 में हाईकमान के निर्देश के विरुद्ध लड़कर शिमला अधिवेशन में चुनाव-समिति के सदस्य चुने गये।
26 जून, 1975 को आपात्काल लागू होने पर गिरफ्तारी। 19 महीने जेल में। 1977 में जनता पार्टी के अध्यक्ष, इसी वर्ष बलिया से लोकसभा के लिए चुने गए।
10 जनवरी, 1983 से 25 जून, 1983 तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा (भारत यात्रा)।
10 नवम्बर, 1990 को प्रधानमंत्री बने। मार्च, 1991 में त्यागपत्र। राष्ट्रपति के अनुरोध पर 20 जून, 1991 तक पद पर रहे।
12 दिसम्बर, 1995 को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार। सत्तर के दशक से ही "यंग इंडियन" का सम्पादन। प्रकाशित कृतियाँ रू "मेरी जेल डायरी", "डायनामिक्स ऑफ सोशल चेंज" ।